केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रसपा का प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन प्रसपा

फर्रुखाबाद: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी को राष्ट्रपति के नाम 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
फतेहगढ़ चौराहे के निकट प्रसपा नेता एकत्रित हुए| इसके बाद सभी नारेबाजी करते   हुए कलेक्ट्रेट पंहुचे| उन्होंने कलेक्ट्रेट में कुछ देर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की| जिलाध्यक्ष अनस सिद्दीकी आदि ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया| प्रसपा नेताओं नें कहा कि कहा कि यातायात पुलिस द्वारा मनमानी ढंग से चालान काटा जा रहा है। चालान की फीस मनमानी ढंग से सरकार वसूली करा रही है। जितने के वाहन नहीं है उससे अधिक का चालान काट दिया जा रहा है। किसानों को फसल का खुद मूल्य तय करने के लिए किसान आयोग का गठन होना चाहिए। प्रदेश के हर जनपदों के तहसीलों व थानों में बढ़े भ्रष्टाचार को तत्काल रोका लाए। बिजली का बिल मनमानी ढंग से जो बढ़ाया जा रहा है, उसे तत्काल रोकते हुए नियमानुसार किया जाए। डीजल व पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाए जाए।
धारा 370 हटाने का भी हुआ कड़ा विरोध
जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने का भी प्रसपा नें कड़ा विरोध किया| नेताओं नें दिए गये ज्ञापन में कहा कि 370 की आड़ में 45 दिन  से कर्फ्यू लगा है| जिसके चलते कश्मीरी घरों में नजर बंद है| जो भुखमरी की कंगार पर आ गये है| उन्हें तत्काल खाद्य सामिग्री उपलब्ध करायी जाये|
प्रसपा नेताओ नें किया आजम का बचाव
प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रसपा नेताओं नें सपा के सांसद आजम खां पर प्रदेश सरकार द्वारा लगाये गये मुकदमों को फर्जी बताया|
इस दौरान प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता, प्रदीप यादव, मो० आरिफ, डॉ० अकरम शेख, भानू चतुर्वेदी, सुरेन्द्र यादव, सनी जैन, नीलम सिंह व मोहन सिंह आदि रहे|