महिला नें डीएम कार्यालय के बाहर खाया जहर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: परिवारिक कलह से परेशान महिला नें पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही ना करने से खफा होकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया| जिससे हडकंप मच गया| महिला को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|
थाना नवाबगंज के ग्राम पुठरी निवासी रीता देवी पत्नी स्वर्गीय शैलेन्द्र सिंह बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पंहुची| महिला डीएम कार्यालय के बाहर पड़ी कुर्सी पर बैठ गयी| कुछ देर बाद उसने पास बैठी एक महिला से पेट में दर्द होंने की शिकायत की| जिसके बाद उसने महिला को ही बताया कि उसने जहर खा लिया है| जिससे हडकंप मच गया| जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल महिला को लोहिया अस्पताल में 12:25 बजे महिला होमगार्ड कमलेश नें भर्ती कराया| जिसके बाद ईएमओ डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी नें महिला का उपचार किया| डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी नें बताया कि ,महिला खतरे से बाहर है| उसका इलाज चल रहा है|
जाने क्या है महिला की समस्या
महिला रीता का आरोप है कि उसके पति और ससुर की मौत हो चुकी है| उसके जेठ कौशलेन्द्र सिंह, जेठानी अनीता सिंह व उनके पुत्र आगे दिन मारपीट करते है| उसकी सम्पत्ति को हडपने का प्रयास कर रहे है| पुलिस से शिकायत की तो पुलिस गाली-गलौज कर भगा देती है|