भाजपा में पदाधिकारी बनाने के नाम पर अबैध वसूली का आरोप

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज)भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में पदाधिकारी बनाने के नाम पर अबैध बसूली करने का आरोप लगा है| अबैध बसूली ना हो पाने से अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष पर पदाधिकारी को हटा देनें का आरोप लगा है|  आरोप अल्पसंख्या सभा के जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी पर लगा है|
कमालगंज के ग्राम राजेपुर मेदा निवासी मलिक सिद्दीकी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष थे| उन्होंने जारी पत्र आरोप लगाया कि उन्होंने 23 जनवरी 2019 को कायमगंज में क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा के सामने पार्टी की सदस्यता ली | यह सब अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी के कहने पर ही किया| इससे पहले वह आप में थे | मलिक नें बताया कि जिलाध्यक्ष नें उसे जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया और उसके बदले 10 हजार रुपयों की मांग की| जिस पर पहले ढाई हजार रूपये दे दिए|
इसके बाद अरशद सिद्दीकी 7500 रूपयों की मांग की| लेकिन जब रूपये नही दे सका तो उसे जिलाध्यक्ष नें पद से ही हटा दिया| मलिक नें बताया की इस मामले को लेकर वह कोर्ट तक जायेंगे| जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी नें कहा मलिक संगठन में पदाधिकारी नही है| उनके ऊपर गलत आरोप लग रहे है| उन्होंने कोई पत्र जिला उपाध्यक्ष बनने का नही दिया है| ना ही मलिक से किसी प्रकार के पैसे की डिमांड की|