भूमि विवाद में मारपीट-फायरिंग में 33 के खिलाफ मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) भूमि विवाद में मारपीट और फायरिंग करने में पुलिस नें 33 के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है|

जनपद कन्नौज छिबरामऊ गढिया मेरापुर निवासी वेदराम पुत्र नेकराम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि मौजा ऊगरपुर सुल्तानपट्टी में उसकी भूमि है| जिसने गाँव के ही कुछ दबंग कब्जा किये है| बीते 6 सितम्बर को सुबह 8:30 बजे जब वेदराम खेत जोतने के लिए गया तो आरोपी हथियारों से लैस होकर आ गये| उन्होंने गाली गलौज किया| जब साथ खड़ी महिलाओं नें मना किया तो आरोपी हमलावर हो गये| उन्होंने महिलाओं सहित सभी को जमकर पीटा|
इसके साथ ही तमंचे से फायर कर दी| घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गये|  पुलिस नें घटना में सरमन, सुरेन्द्र सिंह, मान सिंह, जगदीश प्रसाद पुत्र सोहनलाल, उमेश चन्द्र व रतनेश पुत्र सुरेन्द्र, मनोज पुत्र सरमन सिंह, बृजेश पुत्र मान सिंह, राजेश पुत्र कमाता प्रसाद, गजेन्द्र, सचिव व पुष्पेन्द्र पुत्र राजेश के साथ 18-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया| मामले की जाँच दारोगा शीलेश कुमार को दी गयी है|