छात्रा से छेड़छाड़ करने में मनचला गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics

फर्रुखाबाद: स्कूल या ट्यूशन जाने के दौरान आये दिन छात्रा से छेड़छाड़ करना मनचले को मंहगा पड़ गया| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया|
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी कक्षा 10 की छात्रा है| उसके पिता नें कोतवाली पुलिस में तहरीर दी| जिसमे आरोप लगाया कि पुत्री कोचिंग या स्कूल जाती है तो रिषभ कुमार शर्मा पुत्र राजू शर्मा आये दिन उसके साथ छेड़छाड करता है|
बीते 22 अगस्त  को शाम 4:30 बजे भी उसके साथ अश्लीलता की| जब शिकायत करने गये तो उल्टा उसने गाली-गलौज कर दिया| इसके बाद छात्रा का हाथ पकड़ लिया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस नें धारा 354 आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है| जाँच दारोगा बनी सिंह को दी गयी है|