बूटों की खनक से सहमे अपराधी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) पुलिस के सड़क पर उतर कर फ्लेगमार्च करने के दौरान अपराधियों में खौफ नजर आया| बबाल से सम्बन्धित लोग तो मौके से कोसों दूर तक नजर नही आये | पुलिस नें आम जनता को सुरक्षा और शांति का अहसास कराया|
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह नें कस्बे के मुख्य मार्ग पर फ्लेगमार्च | जिस दौरान पुलिस बल सड़क पर चहलकदमी बढ़ी तो अपराधी खौफ में खिसक गये| बीते दो सितम्बर को जाम लगाये लोगों के साथ पुलिस से विवाद हुआ था| जिसके बाद पुलिस ने दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था| जिसके बाद पुलिस की नजरे नवाबगंज को लेकर काफी टेढ़ी है| फ्लेगमार्च के बाद एएसपी नें थाना पुलिस के साथ बैठक भी की| जिसमे बबाल के दौरान नामजद किये गये 15 आरोपियों के नाम मुकदमें से निकालने पर भी सहमती बनी है|
एसआई मंगल सिंह, एसआई विनोद कुमार, एसआई अशोक कुमार, एसआई नितिन कुमार आदि|