बड़ी खबर: भ्रष्टाचार की शिकायत में एआरटीओ का तबादला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीते काफी लम्बे समय से चल रहे अधिवक्ताओ से विवाद के बाद आखिर एआरटीओ का तबादला कर दिया गया|
जिले भर में चर्चा का विषय रहे एआरटीओ पर आखिर कार्यवाही की गाज गिर गयी| प्रमुख सचिव अरविन्द कुमार ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सुधेश तिवारी को अबैध बसूली और भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभाव से परिवहन आयुक्त कार्यालय सम्बद्द  दिया गया है| वही  उनकी जगह पर बाग़पत से नये एआरटीओ सुरेन्द्र कुमार  की तैनाती हुई है|
एआरटीओ के अबैध लेंन-देंन का आडियो हुआ था वायरल
एआरटीओ सुधेश तिवारी के खिलाफ अबैध बसूली करने की शिकायत 31 अगस्त को जनपद मैंनपुरी के कुसमरा निवासी गुड्डू यादव पुत्र अहिवरन सिंह नें बार एसोसिएशन के महासचिव संजीब पारिया और अधिवक्ताओं के साथ जिलाधिकारी मोनिका रानी से भेट कर शिकायती पत्र सौपा| जिसमे ट्रक छोड़ने के नाम पर अबैध बसूली का आरोप लगाया था| इसके साथ ही लेन-देंन का आडिओ भी उपलब्ध कराया था|