एक शिक्षिका के हवाले मिलीं “बा” की 73 छात्रायें

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) जनपद आयी राज्य महिला आयोग की सदस्य जब बा इस्कूल का निरीक्षण करने पंहुची तो वह दंग रह गयी| उन्हें मौके चार शिक्षिकाओं कि जगह केबल एक शिक्षिका ही मिली | जिसके सहारे बा स्कूल की 73 छात्राएं मिली |जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की|
विकास खंड राजेपुर के ग्राम गांधी स्थित कस्तूरबा विद्यालय बालिका आवासीय विद्यालय पंहुची महीला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल ने आकस्मिक निरीक्षण किया | जिसमे उन्हें मौके पर केबल दो दर्जन केले मिले जिन्हें 73 छात्राओं में बांटा जाता था| विद्यालय में गंदगी भी मिली इनवर्टर फ्री सोलर उपकरण खराब मिले|
मौके पर मिली शिक्षिका व इंचार्ज बार्डन सुकृति मिली| जिन्होंने बताया कि बार्डन मंजू सुमन, शिक्षिका आरती, करुणा की भी तैनाती है| विद्यालय में कुल 90 छात्राएं है| 10 छात्राएं बार्डन के साथ कैम्प पर गयी है| वही आरती और करुणा फर्रुखाबाद रहती है और सुबह आकर दोपहर में अपने घर चली जाती है| इस पर महिला आयोग की सदस्य नें नाराजगी व्यक्त की| विद्यालय में वाटर कूलर बंद मिला| इंवर्टर खराब मिला| जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद आदि रहे|
महिला आयोग की सदस्य नें जेएनआई को बताया कि जो भी कमियां मिली है| वह जिलाधिकारी को बताकर उनमे सुधार कराया जायेगा|