चोर ने की चोरी और अब कर रहा सीनाजोरी!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: चोर चोरी भी कर गया और अब सीनाजोरी पर भी उतारू है| जिसके चलते वह पीड़ित व उसके परिजनों को बार बार फोन कर गाली-गलौज कर रहा है| वह उसी फोन से फोन कर रहा है जिस फोन को वह नकदी व जेबरात के साथ चोरी कर ले गया था| फ़िलहाल पुलिस अब उसकी तलाश में लग गयी है|
बीते दिन थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गढिया ढिलावल निवासी अमर सिंह प्राइवेट शिक्षक है| उनके घर से 1 सितम्बर की रात चोरों ने नकदी और जेबरात के साथ ही साथ मोबाइल भी चोरी कर लिया था| पीड़ित शिक्षक अमर सिंह नें बताया कि बीती रात लगभग 10:40 बजे चोरी गये मोबाइल से उनकी पुत्र बधू आरती के पास फोन आया | |तो आरती नें फोन अपने ससुर को दे दिया| अमर सिंह के बोलते ही चोर नें फोन काट दिया| इसके बाद उसने अमर सिंह के पौत्र दिल्ली रह रहे रंजीत पुत्र ओमप्रकाश के पास फोन किया और उसे गाली-गलौज कर दी| इसके बाद पुन: 11:15 बजे अमर सिंह की पुत्रबधू आरती के पास फिर फोन चोरी गये मोबाइल से आया और वह लगभग 10 मिनट तक बात करता रहा| उसने कहा वह नया नम्बर देगा जिससे बात करे| आरती नें जानकारी अपने ससुर अमर सिंह को दी| अमर सिंह नें घटना की जानकारी पुलिस को दी|
प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय नें बताया कि जाँच की जा रही है| सर्विलांस के सहारे चोर की लोकेशन खंगालने का प्रयास किया जा रहा है|