नफरी कम मिलने से खफा छपाई मजदूर सड़क पर उतरे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: पेट की खातिर दिन-रात मेहनत करने वाले छपाई मजदूर मजदूरी(नफरी) कम मिलने से कई दिनों से खफा चल रहे थे| कई बार मांग के बाद भी जब कोई फायदा नही हुआ तो रविवार को उनका सब्र जबाब दे गया| जिसके चलते बड़ी संख्या में छपाई मजदूरों नें सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के अंगूरीबाग़ में रविवार को कई सैकड़ा छपाई मजदूर सड़क पर उतर गया| मजदूरों नें जमकर नारेबाजी की और अपना हक मांगने के लिए आवाज बुलंद की| छपाई मजदूर उमाकान्त, सुरजीत कुमार, रिषभ व शिवम राजपूत नें बताया कि वह सुबह से शाम तक मेहनत करते है| जिसके बाद उन्हें रक शाल या दुपट्टा की छपाई का 4 रूपये के हिसाब से भुगतान होता था| लेकिन बीते कुछ दिनों से छपाई फैक्ट्री के मालिकों नें उनकी नफरी कर कर दी| अब उन्हें 2 रूपये के हिसाब से भुगतान दिया जा रहा है| जो पूरी तरह गलत है| एक मजदूर आज के दौर में 350 रूपये मजदूरी लेता है | लेकिन हम लोगों को मेहनत का पैसा भी नही मिला|
मजदूरों नें मांग कर कहा की मालिक और मजदूर के बीच से ठेकेदार को हटाया जाये| मजदूरों के हक का पैसा वह डकार रहे है| आक्रोशित मजदूरों नें जमकर नारेबाजी के साथ ही आर-पार की लड़ाई लड़ने की बात कही है | इस दौरान कुलदीप शाक्य, बहादुर सिंह, राजवीर सिंह आदि मजदूर रहे|