मोबाइल दुकानदार को साथ ले गयी हरियाणा पुलिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) एक मोबाइल चोरी के दर्ज मुकदमें के मामले में हरियाणा पुलिस नें दबिश दी और मोबाइल शॉप के मालिक को अपने साथ ले गयी|
हरियाणा के गुंडगाँव के थाना सेक्टर 40 में मोंबाइल चोरी का एक मामला दर्ज किया गया था| कई महीने बाद हरियाणा पुलिस को मोबाइल की लोकेशन श्याम नगर में मिली| पहले बीते तीन दिन पूर्व हरियाणा पुलिस नें शहर कोतवाली क्षेत्र के श्याम नगर निवासी  एक युवक को उठाया था| रविवार को दोपहर बाद उसे छोड़ दिया|
इसके बाद हरियाणा पुलिस नें श्याम नगर निवासी अशोक कुमार राजपूत पुत्र बच्चन लाल को दबोच लिया| अशोक की प्रांशु के नाम से मोबाइल की दुकान है| हरियाणा पुलिस के दीवान संदीप कुमार र सिपाही राधेश्याम आदि  नें अशोक के पिता को भी पकड लिया| दोनों को वह आईटीआई चौकी लेकर आयी| जंहा जाँच पड़ताल की गयी| इसके बाद पुलिस दुकानदार अशोक को साथ ले गयी|