अधिकारी परेशान करे तो उसे पटक कर मारें व्यापारी: कंछल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में आये राष्ट्रीय अध्यक्ष बनबारी लाल कंछल नें विवादित वयान दिया| उन्होंने व्यापरियों से कहा कि यदि अधिकारी परेशान करे तो उसे पटक कर मारने की जरूरत है| जिससे अधिकारीयों में भय रहेगा और वह व्यापारियों को परेशान नही करेंगे|
नगर के ठंडी सड़क स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे संगठन  प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र मिश्रा नें कहा कि कई  जिलों में 5 किलो वाट का कनेक्शन है उस पर पैनाल्टी लगेगी| फर्रुखाबाद में व्यापारी इसका विरोध करें| वही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनबारी लाल कंछल नें कहा कि यदि अधिकारी व्यापारियों को परेशान करे तो उसे पटक कर मारो|  अधिकारियों की पिटाई करो तो वह बाजार में नही आयेगे|  फर्रुखाबाद  में पहले यह हो भी चुका है|  उन्होंने कहा अफसर को पीटने में यदि मुकदमा दर्ज होता है तो उससे डरने की जरूरत नही है| उन्होंने कहा कि जब उन  पर 10  मुकदमे थे तो वह विधायक बने| जब 25 मुकदमे थे तो वह सांसद बने|
अधिकारियों की व्यापारियों के सामने कोई औकात नही है| उन्होंने कहा कि आईएस और  आईपीएस को लाठियों से पीटने की जरूरत है| अधिकारियो की कोई औकात नही है| पिछले 50 साल तक व्यापारियों के यंहा छापेमारी होती रही अब भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारीयों के यंहा छापेमारी जरुरी| क्योंकि देश को लूटने का कार्य अधिकारीयों और नेताओं नें मिलकर किया है| इस लिए सही बात कहना व्यापारी सीख ले|
उन्होंने कहा की जीएसटी की दर केबल 12 प्रतिशत हो| एक देश, एक व्यापारी और एक टेक्स का कानून बने| इस दौरान व्यापारियों नें मुकुट पहनाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया| विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारी इस्लाम चौधरी, मनोज रस्तोगी, अनिल कटियार, पुन्नी शुक्ला, अखिलेश कटियार पूर्व व्लाक प्रमुख, अनुपम अग्रवाल, प्रमोद जैन आदि रहे|

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

व्यापारियों का उत्पीडन करे|