गंगा घाट पर पंडे का तांडव, मारपीट कर फायर झोंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: गंगा घाट पर बीती रात शराब के नशे में दबंग पंडे नें पुराने विवाद के चलते जमकर हंगामा किया| जिसके बाद महिलाओं से अभद्रता और मारपीट करने और फायरिंग का भी आरोप लगा है| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट बंधा निवासी पंडा नंद किशोर उर्फ़ नंदू बीती रात नशे की हालत में आया| उसके साथ अन्य कई भी नशे की हालत में बताये गये| स्थानीय लोगों के अनुसार वह अपने ही घर के बाहर गाली-गलौज करने लगा | महिलाओं नें अभद्रता करने और मारपीट करने का आरोप लगाया |आरोपी नंदू नें 15 वर्षीय सौम्या पुत्र का सिर फोड़ दिया | जब अमित  पुत्र रमेश ने जब बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की| इस दौरान आरोपी के द्वारा लगभग तीन फायर तमंचे से करने का आरोप भी लगा है| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| सूत्रों के अनुसार पुलिस नें आरोपी नंदू को हिरासत में ले लिया है| पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस से इस सम्बन्ध में कई बार कार्यवाही करने को कहा लेकिन पुलिस कार्यवाही नही करती|
पांचाल घाट चौकी इंचार्ज आरके शर्मा नें बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है| जल्द गिरफ्तारी की जायेगी|