सूने पड़े घर का ताला तोड़कर चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नबावगंज) सूने पड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की नकदी व जेबरात चोरी लिये| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

थाना क्षेत्र के ग्राम बबुरारा निवासी संगीत दीक्षित नें थाना पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उसने बताया कि वह बीते रक्षाबंधन को अपनी माँ नीरजा के साथ ननिहाल गया था| बुधवार को वह अपने घर लौटा| जिस पर उसने अपने मेंन गेट का ताला टूटा देखा| भीतर जाकर देखा तो पता चला की अलमारी का ताला भी टूटा पड़ा था|
संगीत के अनुसार चोर अलमारी में रखे 30 हजार रूपये और जेबरात चोरी कर ले गये| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| पुलिस
जाँच पड़ताल कर रही है|