जिला जेल से निकाली जायेगी रामलीला की शंकर बारात

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: श्री रामलीला परिषद फतेहगढ़ के निष्क्रिय पदाधिकारियों हो हटाया जाना लगभग तय माना जा रहा है| वही परिषद की तरफ से पुरानी कमेटी को रामलीला इस वर्ष भी कराये जानें की जिम्मेदारी दी गयी है| वही राम बारात का मार्ग भी बदला गया|

कमेटी के अध्यक्ष रवीश द्विवेदी एडवोकेट के फतेहगढ स्थित आवास पर बैठक अरविन्द
वाजपेयी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई| जिसमे रविश द्विवेदी  पुन: रामलीला परिषद का अध्यक्ष चुना गया| इसके साथ ही चंदा बसूली का लक्ष्य आठ लाख रूपये रखा गया|

पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए 501 रूपये सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया| वही निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नये पदाधिकारियों को जोड़ने पर भी चर्चा हुई| बैठक के
दौरान 15 पदाधिकारियों नें सदस्यता ली| गंगा सेवा समिति की तरफ  सांयकाल लीला के लिए भगवान के रथ की व्यवस्था कि जायेगी|  सत्यमोहन पाण्डेय शिवस्वरूप गुप्ता को संरक्षक चुना गया|
इस  दौरान महामंत्री पंकज अग्रवाल, चमन टंडन, अंकित रस्तोगी, पंकज शुक्ला, राजीव
वाजपेयी, उमेश चतुर्वेदी, रानू दीक्षित, सोनू मिश्रा, बब्लू गोस्वामी अदि रहे|