पुलिस ने दबिश देकर पका हुआ मांस किया बरामद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) पुलिस ने प्रतिबंधित मांस की सूचना पर पकता हुआ मांस बरामद किया| जिससे उसका नमूना लेकर जाँच के लिए भेजा गया|

थाना क्षेत्र के ग्राम आजाद नगर में पुलिस को सूचना मिली की एक घर में प्रतिबंधित मांस है| सूचना मिलने पर दारोगा उदयवीर सिंह नें दबिश दी| पुलिस नें हबीब पुत्र फकीरे के घर दबिश दी| जंहा पुलिस को लगभग चार किलो पका हुआ मांस मिला| पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी रमेश शाक्य मौके पर आ गये| उन्होंने बरामद मांस का नमूना लिया|
दारोगा उदयवीर नें बताया कि नमूना मथुरा भेजा जा रहा है| रिपोर्ट आने पर तय होगा की मांस प्रतिबंधित है की नही|