अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सबार ने दम तोड़ा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) शनिवार शाम बाइक से घर जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी| पुलिस ने उसके शव को सीएचसी पंहुचाया|
थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरा निवासी 35 वर्षीय नीरज पुत्र सुरेन्द्र दुबे अपनी बाइक से कस्बे के चौराहे से घर जा रहा था| उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन नें उसके जोरदार टक्कर मार दी| जिससे नीरज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी|
घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| पुलिस उसके शव को सीएचसी कमालगंज लेकर गयी| मृतक लेखपाल के साथ रहकर उसका सहयोग करता था| उसका विवाह नही हुआ था| वह दो भाईयों में सबसे बड़ा था|