अवंतीबाई शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: लोधी समाज  की ओर से शुक्रवार को शहर में वीरांगना महारानी अवंती बाई की 188 वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आरती भी उतारी गई। लोधी समाज की एक जुटता नजर आयी|

गुरुगाँव देवी मन्दिर से दोपहर भाजपा नेता राहुल राजपूत के संयोजन और धीरेन्द्र वर्मा  की देखरेख में निकाली गयी| मुख्यअतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत पंहुचे| उन्होंने पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा का शुभारम्भ किया| लोधीसमाज की तरफ से निकली गयी शोभायात्रा पक्कापुल, चौक, नेहरु रोड, घुमना, नितगंजा, आईटीआई चौराहा होते हुए श्यामनगर विद्या मन्दिर में समाप्त हुई|

शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया| व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी, हिन्दू जागरण मंच के दिनेश मिश्रा आदि ने स्वागत किया| शोभायात्रा में अवंतीबाई, भारत माता, शिवशंकर, ब्रह्मानन्द आदि की झांकी शामिल हुई| यात्रा के साथ बज रहे वीररस गीतों पर युवक थिरकते रहे।
जलभराव से गुजरी आवंतीवाई की शोभायात्रा
मदारबाडी से गुजरी तो उसे जलभराव का सामना करना पड़ा| जलभराव से होकर यात्रा गुजारी| जिससे कई लोग आक्रोशित दिखे|
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव राजपूत,  सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत,  रमेश राजपूत, सांसद प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज, संदेश राजपूत, शैलेन्द्र राजपूत आदि रहे|