सिलेंडर वाहन नें छात्रा को कुचला, मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) छात्रा को सिलेंडर वाहन नें कुचल दिया| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी| उसे आनन-फानन में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|
कोतवाली क्षेत्र के तलैया लहरा निवासी 15 वर्षीय शिवानी पुत्री हेमंत कुमार श्रीवास्तव रजलामई के डीएबी कालेज में कक्षा 9 की छात्रा थी| वह अवकाश के बाद साइकिल से घर जा रही थी|
लहरा बम्बा के निकट उसकी साइकिल की चेन उतरगयी| जिसके बाद शिवानी उसे ठीक करने के लिये लग गयी| उसी दौरान एक सिलेंडर वाहन नें उसे कुचल दिया| जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी| उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया| जंहा ईएमओ डॉ० राजकिशोर नें उसे मृत घोषित कर दिया| घटना के बाद पुत्री की मौत पर माँ शशि देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|