अंतिम संस्कार में आये युवक की गंगा में डूबने से मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: दोस्त की दादी के अंतिम संस्कार में आये युवक की गहरे पानी में जाने से मौत हो गयी| काफी तलाश के बाद उसका शव गंगा से बरामद हो गया| जिसके बाद परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| जंहा उसके मृत होने की पुष्टि चिकित्सक नें कर दी| परिजन शव लेकर घर चले गये|
जनपद कन्नौज के छिबरामऊ गीता पुरम फेस 6 निवासी 22 वर्षीय कमल गुप्ता पुत्र रामदास गुप्ता अपने दोस्त अर्जुन दीक्षित की दादी के अंतिम संस्कार में पांचाल घाट आया था| जंहा वह अचानक गहरे पानी में चला गया| जिससे वह डूब गया| सूचना पर गोताखोर उसकी तलाश में लगे| लगभग एक घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ|
उसका पड़ोसी अंकित उसे लेकर लोहिया अस्पताल शाम 4 बजे पंहुचा| जंहा डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया| उसकी मौत की खबर से मृतक कमल की माँ गीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के ताऊ रामशंकर गुप्ता नें पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और परिजन शव लेकर चले गये|