मंगलसूत्र तोड़नें वाली महिला को पुलिस ने दबोचा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: ससुराल से अपने भाई के साथ मायके जा रही महिला का मंगलसूत्र एक दूसरी महिला नें तोड़ लिया| जिसके बाद पुलिस नें आरोपी महिला को मंगलसूत्र सहित दबोच लिया| पुलिस उससे पड़ताल कर रही है|
जनपद मैनपुरी के इटोरा निवासी गीता देवी पत्नी अखिलेश राजपूत अपने भाई छोटेलाल के साथ मायके थाना अमृतपुर के ग्राम मंझा की मडैया जा रही थी| लाल दरवाजे पर बस से नीचे उतरने के बाद वह वही से अपने मायके जाने के लिए टैम्पों पर सबार हुई| कादरी गेट से उसी टैम्पो में जनपद कन्नौज के छिबरामऊ टीकानगला निवासी रेखा पत्नी गुड्डू भी बैठ गयी|
गीता नें बताया की अपना नाम रेखा बताने वाली महिला पांचाल घाट पर टैम्पो से नीचे उतर गयी| उससे नीचे उतरते हीगीता को पता चला की उसका मंगल सूत्र गले में नही है| जिस पर वह टैम्पों के नीचे उतर गयी| उसके भाई छोटेलाल नें सूचना पांचाल घाट चौकी पर दी| चौकी के सामने घटना की जानकारी होनें पर पुलिस कर्मी हरकत में आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल शुरू की| उसी दौरान चौकी के निकट ही जाते आरोपी रेखा को गीता के भाई छोटेलाल नें पहचान लिया और जानकारी चौकी पर दी|
चौकी पर मौजूद हेडकांस्टेबल चन्द्रभान अवस्थी और कांस्टेबल दीपक मिश्रा नें महिला रूबी को हिरासत में लेकर उससे तोडा गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया|
घटना की सूचना पर कोतवाली की जीप मौके पर आ गयी| जिससे आरोपी रूबी और महिला गीता को कोतवाली भेजा गया| पुलिस जाँच कर रही है|