सपा नें फूंका मुख्यमंत्री योगी का पुतला

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर उन्नाव काण्ड से आक्रोशित सपाईयों ने सीएम के पुतले को आग के हवाले कर दिया| इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई|
दरअसल उन्नाव कांड को लेकर सपा के साथ ही अन्य कई पार्टियाँ विरोध प्रदर्शन कर रही है| सपा ने आवास विकास स्थित अपने जिला कार्यालय के बाहर जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के निर्देशन में में योगी के पुतले में आग लगा दी| जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें कहा प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है| उन्नाव की घटना, पीड़िता के परिजनों की हत्या, सोंनभद्र का नरसंहार पूरे यूपी में सपा नेताओं का उत्पीडन किया जा रहा है| कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है| इस दौरान पुतला दहन में महासचिव मंदीप यादव, सरदार तोषित प्रीत, जीतू यादव, शशंक सक्सेना, अनुराग यादव आदि रहे |
आवास-विकास चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी ने बताया कि उन्हें मामले में कोई जानकारी नही है|