संस्कृत विधालय बंद, चल रहे फर्जी मदरसे

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिला योजना एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाये| उन्होंने कहा जिले के सभी संस्कृत विधालय बंद जबकि फर्जी मदरसों का संचालन किया जा रहा है| इस मामले में जिलाधिकारी को कार्यवाही के लिये कहा गया है|
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री चेतन चौहान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन चल रहा था| जिस पर भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर व अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने सबाल खड़े किये| उन्होंने  बीएसए राम सिंह से कहा कि जिले में सभी पांच संस्कृत पाठशाला बंद पड़े है| जिसके संचालन के लिये कोई व्यवस्था नही हो रही| जबकि विकास खंड कमालगंज क्षेत्र में फर्जी मदरसों का संचालन चल रहा है| जिसकी तत्काल जाँच की जाये| वही बीएसए से संस्कृत पाठशालाओं के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये| सांसद मुकेश राजपूत ने भी संस्कृत पाठशाला शुरू करने का समर्थन किया|