चिकित्सक को जान से मारनें की धमकी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) चिकित्सक के फोन पर जान से मारनें की धमकी दी गयी| मामले में पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|
शहर के आवास विकास निवासी डॉ. अविनाश पाण्डेय नें थाना कादरी गेट में तहरीर दी| जिसमे कहा कि उन्हें फोन पर किसी नें जान से मारनें की धमकी दी है| इससे पूर्व अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अस्पताल में आकर कर्मचारियों से शराब पीकर काफी गाली-गलौज किया | जिसका सीसीटीवी फुटेज है| पुलिस तफ्तीश में जुट गयी है|