विधायक आवास के निकट भाजपा नेता के घर चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: भोजपुर विधायक के पड़ोसी भाजपा नेता के घर में चोरों ने धावा बोल दिया| जानकारी होनें पर पुलिस को सूचना दी गयी| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के जेएनबी रोड पर भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर का आवास है| उसके पड़ोस में ही भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह राठौर का एक मकान है| जिसमे भाजपा नेता के
जहानगंज रोड स्थित राजपूताना स्कूल के प्रधानाचार्य सुबोध रथ अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे| बीते दिनों वह अवकाश होनें पर अपने घर उड़ीसा चले गये| 30 जून को उन्हें वापस आना है| भाजपा नेता के पुत्र व विधालय के चेयरमैंन संदीप राठौर ने बताया कि शनिवार को विधालय के एक शिक्षक घर की सफाई कराने के लिये पंहुचे तो पता चला की चोरों ने पीछे से दीवार पर लगे तार काटकर घर में प्रवेश किया और पीछे लगे गेट की प्लाई काट दी| संदीप ने बताया कि आलमारी का लाकर तोडा और उसने रखे प्रधानाचार्य के लगभग पांच लाख रूपये कीमत के जेबरात आदि चोरी कर ले गये| उन्होंने बताया कि फ़िलहाल प्रधानाचार्य के आने पर स्थिति साफ़ होगी|
मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके [पर जाकर जाँच पड़ताल की| प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस ने जाँच पड़ताल की है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|