थानाध्यक्ष आवास में फायरिंग की जाँच करेंगे सीओ

CRIME POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: थानाध्यक्ष राजेपुर के आवास पर हुई फायरिंग की जाँच आखिर आलाधिकारियों के सख्त रूख के चलते शूरू कर दी गयी है| जिससे अब कार्यवाही के बादल भी दिखने लगे है| थानाध्यक्ष फ़िलहाल अभी अवकाश ने लौटे नही है|
बीते 26 जून की रात थानाध्यक्ष आवास पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह की सर्विस पिस्टल से फायरिंग होने की बात सामने आयी थी| जिसके बाद तत्काल थानाध्यक्ष को एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने उन्हें तत्काल अवकाश पर भेज दिया था|
लेकिन जेएनआई पर समाचार प्रकाशित होने के बाद आखिर मामले में विभागीय जाँच के आदेश दिये है| गोली कांड में एक थाने के चर्चित सिपाही की भूमिका संदिग्ध है| बताया जा रहा है कि सिपाही भी घटना से पूर्वअपने पास एक अबैध तमंचा रखे था जिसे उसने कई लोगों को दिखाया|
फ़िलहाल जाँच सीओ अमृतपुर सुरेन्द्र तिवारी को सौपी गयी है| लेकिन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के अवकाश पर होने से उनके आने का इंतजार किया जा रहा है| उनके आते ही जाँच तेज की जायेगी| माना जा रहा है कि कई पर गाज भी गिर सकती है|
सीओ अमृतपुर सुरेन्द्र तिवारी ने जेएनआई को बताया कि मामले में वह जाँच कर रहे है| लेकिन अभी थानाध्यक्ष के अवकाश पर होने से जाँच आगे नही बढ़ सकी| उनके आने पर जाँच कर रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेजी जायेगी|