आपातकाल को याद कर सिहर आये लोकतंत्र सेनानी

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी की ओर से आपातकाल की 44 वीं वर्षगांठ पर काला दिवस मनाया गया। मौके पर बताया गया कि 26 जून 1975 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लागू किया गया था। जो भारतीय इतिहास के लिए काला दिन था।
नगर के आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया गया| मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अनिल गुप्ता पंहुचे| कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव सिंह राजपूत ने लोक तंत्र सेनानियों को शाल उठाकर सम्मानित किया गया| क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य नें कहा कि आपात काल लागू कर इस दिन भारत के लोकतंत्र को कलंकित किया गया था। जनता के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया था और आपात काल के समय न्यायपालिका को भयभीत किया गया था। देश की वर्तमान व भावी पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से ही यह काला दिवस मनाया जा रहा है। देश पर आपातकाल थोपने वाली कांग्रेस पार्टी आज भारतीय जनता पार्टी को देश के संविधान के लिए खतरा बता रही है। यह कहां से जायज है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि 44 वर्ष पहले 1975 में देश ने आपातकाल जैसा जो दंश झेला व देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी दमनकारी सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की थी लोकतंत्र सेनानी  ब्रह्म दत्त अवस्थी, परमानंद वर्मा,जगदीश पांडे, राजेंद्र नाथ त्रिपाठी, स्वर्गीय सरनाम सिंह गंगवार के पुत्र को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। गया ।लोकतंत्र सेनानी ब्रह्मदत्त अवस्थी एवं राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने अपनी आपातकाल के दौरान हुई आपबीती को बताया।
अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक आदि ने विचार व्यक्त किये| प्रांशु दत्त द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व चेयरमैंन व उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, संजीब गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, रानू दीक्षित आदि रहे| संचालन जिला महामंत्री रुपेश गुप्ता ने किया|