गंगा नहाने आये दो युवक डूबे, मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: गर्मी में गंगा नहाने आये दो युवक गंगा में डूब गये| पुलिस के कड़ी मसक्कत कर बाद गंगा से दोनों के शव बरामद कर लिये| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नौनिया नगला  निवासी आशाराम का 21 वर्षीय पुत्र हरिओम अपने साथी 18 वर्षीय अंकित पुत्र विनोद, अवनीश पुत्र छविनाथ व लोकेश पुत्र धर्मपाल मंगलवार को दोपहर बाद पांचाल घाट पर गंगा नहाने गये थे|
अचानक हरिओम व अंकित गंगा में डूब गये| जिससे कोहराम मच गया| जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस ने की मदद से तकरीबन ढाई घंटे के बाद दोनों के शव बरामद कर लिये| हरिओम की माँ राममूर्ति व अंकित की माँ कश्मीरा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| हरिओम के परिजन शव लेकर घर चले गये| जबकि अंकित के शव का पुलिस ने पंचनामा भरा|