दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर संचालक पर फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर संचालक के ऊपर फायरिंग कर नकाबपोश बाइक सबार तमंचा लहराते हुए फरार हो गये| घटना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी| वही व्यापार मंडल ने कोतवाली का घेराव भी किया| पुलिस घटना को फर्जी मान रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ के सैनिक कालोनी नगला दीना निवासी अरविन्द पाल पुत्र अतर सिंह पाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उन्होंने कहा कि वह शनिवार शाम को वह अपने आदर्श मेडिकल स्टोर पर बैठा था| उसी समय तीन अज्ञात लोग दुकान के सामने से फायरिंग करते हुए फरार हो गये| फायरिंग में मेडिकल स्टोर कर्मी संजीब कटियार पुत्र दया शंकर की जांघ में भी गोली लगी| पुलिस ने संजीब का मेडिकल कराया| जिसमे बताया गया कि गोली की पुष्टि नही हुई|
वही मेडिकल संचालक के भाई संजयपाल ने भी पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उन्होंने एक भूमि विवाद का जिक्र किया है| उसी से सम्बन्धित आरोपियों के नामजद तहरीर दी| पुलिस ने मेडिकल संचालक व उसके कर्मी संजीब को कोतवाली में बैठा लिया| जिसकी सूचना पर व्यापार मंडल के कई नेता कोतवाली पंहुचे| पुलिस घटना को फर्जी मान रही है| मामले में आरोपी पक्ष की तरफ से राजनैतिक दबाब की भी चर्चा तेज है|
प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि फायरिंग की घटना फर्जी है| खुद ही घटना करायी गयी है| मुकदमा दर्ज नही किया गया है| जाँच की जा रही है|