गृहकलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) बीती देर रात युवक ने गृह कलह के चलते फांसी लगा ली| उसे परिजन गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया |थाना क्षेत्र के ग्राम परमनगर निवासी 28 वर्षीय लखवीर उर्फ़ सिंटू पुत्र जनवेद यादव की पत्नी बीना बीते लगभग 15 दिन पूर्व मायके शिला चौराहा कमालगंज चली गयी| बीती रात सिंटू ने पत्नी की साड़ी से कमरें में फांसी लगा ली| तकरीबन देर रात 1:5 बजे सीटू को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जंहा उसे मृत घोषित दिया गया| बताया जा रहा है कि सीटू पत्नी के मायके जाने से आहत था|माँ शांति देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|