विवाहिता की हत्या का आरोप लगा शव रखकर लगाया जाम

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: विवाहिता की हत्या कर शव फांसी पर लटका देनें का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया| पुलिस पर मिली भगत का आरोप लगाया| वही मृतका के परिजनों के पंहुचने पर ससुरालीजन मौके से फरार हो गये|पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया|
शुक्रवार सुबह कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी कोतवाली फतेहगढ़ के नगला दीना निवासी प्रमोद सोमवंशी की 35 वर्षीय पत्नी नूतन का शव सुबह फांसी पर लटका मिला| पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और परिजनों के आने का इंतजार किया| दोपहर बाद मृतका के परिजन मौके पर पंहुचे तो ससुराली जन फरार गये| आक्रोशित परिजनों ने हत्या कर शव फांसी पर लटका देनें का आरोप लगाया और फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर नगला दिना के निकट जाम लगा दिया| जाम लगने से वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी|
फतेहगढ़ के प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह व प्रभारी निरीक्षक फर्रुखाबाद रवि श्रीवास्तव मौके पर आ गये| उन्होंने जाम खुलाने का प्रयास किया तो परिजन आक्रोशित हो गये| परिजनों ने पुलिस पर पैसे लेकर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया| पुलिस ने कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिया जिसके बाद जाम खोला  गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा| पुलिस ने तहरीर मिलने पर देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया|
प्रभारी निरीक्षक ने जेएनआई  को बताया जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|