सपा सचिव की तीन दुकानों सहित चार जगह चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:बीती रात चोरों ने सपा सचिव अरविन्द साहू की तीन दुकानों सहित चार जगह चोरी की घटना को अंजाम दिया गया| सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली के ग्राम सातनपुर निवासी अरविन्द साहू सपा के सचिव है| वह सपा राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष व राठौर साहू समाज के जिला उपाध्यक्ष भी है| उनकी सातनपुर मंडी के सामने तीन दुकानें है| जिसमे आटा चक्की,किराना और मोबाइल की दुकान है| जिस पर अरविन्द का पुत्र राजकुमार बैठता है|
बीती रात दुकान बंद कर चले गये| सुबह लगभग 7:30 बजे राजकुमार जब दुकान खोलने के लिए आया तो उसकी दुकानों में छत पर लगी टीन मुड़ी हुई थी| अन्दर जाकर देखा तो पता चला की चोरों ने 9 मोबाइल के साथ ही साथ 2500 रूपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया| वही पीसीएस गोदाम के गेट के निकट अमर सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी सातनपुर की भी परचून की दुकान है| वह दुकानों में ही सोते है | बीती रात उनकी पत्नी गुड्डी देवी की तबियत खराब होने पर वह घर चले गये और रात में नही आये| सुबह तकरीबन 6 बजे वह दुकान खोलने पंहुचें| तो उन्हें पता चला की उनकी दुकान में रखी लगभग एक हजार की रेजगारी के साथ ही अन्य सामान चोरी किया गया| घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पंहुची उसने जाँच पड़ताल की|
सपा सचिव की दुकान में दूसरी बार और अमर सिंह की दुकान में चौथी बार चोरी
अरविन्द साहू ने बताया कि उनकी दुकान में पूर्व में 22 जनवरी को भी चोरी हुई थी| जिमसे चार मोबाइल आदि चोरी हुए थे| वही अमर सिंह ने बताया कि उनकी दुकान में चौथी बार चोरी हुई है| लेकिन पूर्व में हुई चोरी पर कोई कार्यवाही नही हुई|