कोटेदारों की चार मांगों पर बनी सरकार की सहमति,हड़ताल समाप्त

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:बीते कई दिनों से अपनी मांगो को लेकर आन्दोलन कर रहे कोटेदारों की चार मांगों पर सरकार की सहमति बन गयी है| जिसके बाद कोटेदारों ने अपनी अनिश्चित कालीन हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा कर दी|
नगर के सातनपुर मंडी स्थित सरकारी राशन खरीद केंद्र में शुक्रवार को प्रभारी डीएसओ अखिलेश शर्मा के साथ कोटेदारों ने वार्ता की| डीएसओ अखिलेश शर्मा ने उन्हें जानकारी दी की सरकार ने कोटेदारों का कमीशन 70 रूपये से बढ़ाकर 125 रूपये कर दिया है| डोर स्टेप डिलीवरी अप्रैल 2019 होगी| ई-पोस मशीन के रखरखाब के लिए 17 रूपये प्रति महीने,बकाया भाडा भी भुगतान किया जायेगा|
डीएसओ ने बताया की चार मांगो पर सहमती बनी है| कोटेदारों ने हड़ताल समाप्त कर दी है|
आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया की सरकार में मुख्य मांगे मान ली है| इस लिए हड़ताल की घोषणा कर दी गयी है|