भरोसे की घुट्टी पीकर समाप्त हुआ धरना

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर)बीते कई दिनों से अपने मांगों को लेकर अनशन कर रहे सर्वोदय मंडल का धरना आखिर भरोसे की घुट्टी पीने के बाद समाप्त हो गया| उन्हें 15 दिन के भीतर कार्यवाही का भरोसा दिया गया|
तहसील परिसर में संगठन के पूर्व महामंत्री लक्ष्मण सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में विभिन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा था| अधिकारीयों के कई प्रयास के बाद धरना समाप्त नही कराया जा सका| बुधवार को एसडीएम अमृतपुर ईशान प्रताप सिंह ने धरना स्थल पंहुचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की| जिसके बाद उन्होंने सभी मांगो पर 15 दिन के भीतर कार्यवाही करने का भरोसा दिया| एसडीएम के आश्वासन पर सर्वोदय मंडल का धरना समाप्त हो गया|
गोल्डी हत्या कांड का एक आरोपी और गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के गांव सुवानपुर की गोल्डी पुत्री इंद्रेश यादव की 5 दिन पहले दरिंदों ने दुष्कर्म कर हत्या कर दी थी जिसमें दो आरोपी जितेंद्र पुत्र सत्यपाल निवासी लीलापुर व राधे यादव पुत्र राधे ग्वालटोली कानपुर को जेल भेज दिया गया था| बुधवार को पुलिस ने फरार आरोपी मिंटू पुत्र सत्यपाल को गिरफ्तार कर लिया|