गठबंधन के आगे केबल पांच सीटों पर ही सिमटेगी बीजेपी:लोकदल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष व यूपी सरकार में पूर्व मंत्री रहे डॉ० मसूद अहमद ने कहा की गठबंधन इस बार बीजेपी पर भारी पड़ेगा| बीजेपी केबल पांच सीटों पर ही सिमटने वाली है| उन्होंने इसके साथ ही बीजेपी पर जमकर सियासी हमले किये|
फतेहगढ़ के रखारोड तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल परिसर में आयोजित पार्टी के किसान व कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे डॉ० मसूद अहमद ने जेएनआई से विशेष बातचीत में कहा की लोकदल से अधिकतर नेता निकले है| उनकी पार्टी नेता बनाने की फैक्ट्री है| उन्होंने कहा कि भाजपा में सीएम की ना चलके प्रदेश में बंसल की चल रही है| उनके यंहासांसद विधायकों की भीड़ ललगती है| मोटी रकम लेकर अधिकारियों को मलाईदार कुर्सी दी जा रही है| वही देश को मोहन भागवत चलाने का काम कर रहे है| देश की जनता को बीजेपी गुमराह करने की फिर से साजिश रच रही है| देश के नौजवानों का भविष्य खतरें में है|
उन्होंने कहा इस बार बीजेपी सरकार के खिलाफ महागठबंधन सपा-बसपा व लोक दल आदि के साथ हुआ है| इस बाद बीजेपी की हकीकत जनता जान चुकी है| इस लिए जनता महागठबंधन के सामने केबल पांच सीटों पर ही सिमट जायेगी|
उन्होंने कहा कि मन्दिर बने या मस्जिद जनता इस बार धर्म,सम्प्रदायों व जाति विशेश के चक्कर में नही पड़ेगी| इस बार चुनाव किसानों के मुद्दे पर होगा| भाजपा झांसा देनें में माहिर है| इस बार देश का किसान झूठों के साथ नही होगा| क्योंकि बीजेपी की पोल खुल गयी है| उन्होंने कहा की लोकदल आधा दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ने की महागठ्बन्धन में मांग कर रहा है| अब अभी चार पर सहमती बनी है|
इस दौरान मध्य यूपी के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह,जिलाध्यक्ष रामनिवास शाक्य,मंडल अध्यक्ष कानपुर बृजेन्द्र सिंह यादव आदि रहे|