मकर संक्रांति पर गंगा में आस्था की डुबकी,सूर्य को श्रद्धा का अर्घ्य

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:मकर संक्रांति पर गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं पंहुचे| आस्था के इस त्योहार में पुण्य कमाने को आतुरता साफ़ दिखी। देर सबेरे से ही लोग गंगा के घाटों डुबकी लगाते देखे गये| कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी पड़ी और हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा भागीरथी में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। लेकिन सर्दी के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम रही|
इस बार मकर संक्रांति दो दिन मनाई गयी। पुण्य काल को ध्यान में रखते हुए लोगों ने दो दिन 14 व 15 जनवरी को स्नान किया| इससे नगर के पांचाल घाट पर श्रद्धांलुओं की संख्या काफी कम रही| मंगलवार को जो लोग पंहुचे उनमे से हर किसी ने स्नान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। पांचाल घाट,बरगदिया घाट,कमालगंज के श्रंगीरामपुर,शमसाबाद के ढाई घाट,कंपिल के अटैना घाट पर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्यलाभ अर्जित किया।
प्रशासन की ओर से रहे खास इंतजाम
मकर संक्रांति के मौके प्रशासन के के गा घाटों पर खास इंतजाम देखने को मिले। बड़ी संख्या में पुलिस बल घाटों पर तैनात दिखा। स्थान के बाद घाटों पर लोगों ने दान-पुण्य भी किया। शुभ के लिए लोग तिल का दान भी करते रहे। इधर, घरों में भी संक्रांति को लेकर खास इंतजाम किए गए थे।