शिवपाल समर्थकों ने फूंका रामगोपाल का पुतला

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

फर्रुखाबाद:प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ सपा के राष्ट्रिय महासचिव रामगोपाल के द्वारा गलत वयानबाजी करने से आक्रोशित शिवपाल समर्थकों ने रामगोपाल का पुतला फुंककर विरोध दर्ज कराया|
नगर के बजरिया मार्ग पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए| उन्होंने कहा की सपा के राष्ट्रीय महासचिव के द्वारा शिवपाल यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया| जिससे प्रसपा का कार्यकर्ता आहत है| प्रसपा कार्यकर्ताओं ने रामगोपाल यादव के विरोध में मुर्दाबाद के नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंक दिया| इसके साथ ही रामगोपाल को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की है|
इस दौरान दीपक सिंह,बॉबी राज आर्यन,आलोक परमार,धीरेन्द्र यादव,आकाश वाल्मीकि,सौरभ कुमार निखिल कुमार आदि रहे|