फौजी के गोली मार जेबरात लूट ले गये बदमाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटईया निवासी किशन पाल के गोली मार बदमाश उसकी पत्नी के भी जेबरात लूट ले गये| दिन-दहाड़े हुई घटना ने पुलिस की साख पर सबाल जरुर खड़े कर दिये| पुलिस जाँच कर रही है| घायल को उपचार के लिये लोहिया अस्पताल भेजा गया|

किशनपाल सेना में लखनऊ में तैनात है| वह वर्तमान में छुट्टी आया था| रविवार को वह अपनी पत्नी कमलेश कुमारी के साथ रिश्तेदारी में कुशमरा गया हुआ था| जंहा से वह बाइक से वापस लौट रहा था| वह जब कटईया गाँव के निकट वह पेशाब करने लिये रुका तभी पल्सर सबार बदमाश आ गये| उन्होंने फौजी किशन पाल को पकड़ लिया|

लेकिन जब दाल नही गली तो उसमे से एक ने किशन पर गोली चला दी| लेकिन गोली नही लगी| किशन पाल ने एक बदमाश का तमंचा छीन लिया| तभी दूसरे ने फिर फायर किया| जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया| बदमाशों ने उसकी पत्नी के दो कंगन, उसकी एक जंजीर, दो अंगूठी आदि जेबरात लूट लिया और फरार हो गये| घटना के बाद फौजी ने अपने गाँव में सूचना दी| जिसके बाद परिजन मौके पर पंहुचे और घायल फौजी को कोतवाली लेकर पंहुचे| जंहा से उसे सीएचसी में भर्ती किया गया| लेकिन कुछ देर बाद ही उसे लोहिया अपस्ताल के ;लिये रिफर कर दिया गया|