वंदेमातरम् यात्रा को लेकर बैठकें कर बनायी रणनीति

FARRUKHABAD NEWS Politics धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:प्रतिवर्ष अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के द्वारा नगर में वंदेमातरम् यात्रा का आयोजन किया जाता है| आगामी 23 जनवरी को निकलने वाली वंदेमातरम् यात्रा की तैयारी के लिए जगह बैठक कर रणनीति बनायी गयी | इसके साथ ही कार्यकारणी विस्तार किया गया|
संगठन के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कायमगंज में कार्यकारणी विस्तार किया| जिसमे अमित मिश्रा को नगर अध्यक्ष,महामंत्री नगर सुधीश शर्मा,मंत्री सोमवीर यादव,सचिन शर्मा,अंकित शाक्य,आकाश शर्मा,नगर उपाध्यक्ष सूरज शर्मा,विश्वनाथ शाक्य प्रियांशु श्रीवास्तव,गौरव मिश्रा,नगर कोषाध्यक्ष मनीष गौड़ व नगर संगठन मंत्री की जिम्मेदारी विकास सक्सेना को दी गयी है| वही शमसाबाद में भी बैठक का आयोजन कर चर्चा की गयी|
कायमगंज व शमसाबाद में आयोजित हुई बैठकों में 23 जनवरी को सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा को सफल बनाने के लिये रणनीति भी बनायी गयी| इस दौरान महामंत्री सौरभ मिश्रा,जिला प्रवक्ता नरेंद्र मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश सक्सेना,गौरव राजपूत,सत्यम मिश्रा,कृष्णा गुप्ता,अंशु आदि रहे| वही शमसाबाद में नगर अध्यक्ष आशीष कुमार,विवेक,सत्यवीर शिवम आदि रहे|