गुरु गोविन्द सिंह के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा व अखंडपाठ

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:सिखों के दशवें गुरु गुरु गोविन्द सिंह जी के 352 वें जन्मोत्सव के अवसर पर भव्यशोभायात्रा व अखंड पाठ का आयोजन किया गया| लंगर में श्रधालुओं ने प्रसाद का आनंद लिया|
नगर के लोहाई रोड स्थित गुरु द्वारा गुरु सिंह सभा में धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया| बढ़पुर से लाल दरवाजा,घुमना,नेहरु रोड होते हुए गुरुद्वारा पंहुची| गुरु द्वारा में तीन दिवसीय अखंड पाठ का रविवार को समापन भी किया गया| प्रतिदिन नगर कीर्तन का समापन भी हुआ| इसके साथ ही कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ और लोगों को सम्मानित किया गया|
गुरु कृपाल सिंह भाटी ने गुरु गोविन्द सिंह का इतिहास सुनाया| गुरु के अटूट लंगर में सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव सरदार तोषित प्रीत ने सहयोग किया| इस दौरान सूर्य प्रताप सिंह,सुदेश सिंह,ज्ञान सिंह,अर्जुन सिंह बक्शी,बबली कौर,कोमल,अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ,प्रभु सिंह आदि रहे|