एक किलोमीटर पैदल चल सपा प्रदेश अध्यक्ष ने खुलवाया जाम

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:जनपद पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भीषण जाम में फंस गए इसके बाद उन्होंने खुद कार से उतरकर जाम खुलवाया| तकरीबन एक किलोमीटर तक प्रदेश अध्यक्ष ने पैदल चल जाम खुलवाया वही पुलिस का कोई अता-पता नहीं दिखा |
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जनपद आये थे| इस दौरान थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के जसमई दरवाजे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया स्वागत के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष अपनी कार से रवाना हुए उनकी कार जसमई चौराहे पर जाम में फंस गयी कार जाम में फंसने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कार ने खुद कार से नीचे उतर आये और उन्होंने लगभग एक किलोमीटर तक पैंदल चल अपने काफिले व जनता को जाम से छुटकारा दिलाया और कायमगंज बाईपास से होते हुए कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए |
इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाये और कहा की भाजपा सरकार में परेशानी मिल रही है जनता को सुबिधा के नाम पर सिर्फ झूठे बादे किये जा रहे है|
यातायात प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि उनके पास पुलिस कर्मियों का आभाव है| कुछ ही यातायात पुलिस के सिपाही है| जो लाल दरवाजे पर तैनात रहते है| जसमई का जाम रायपुर चौकी इंचार्ज को खुलवाना चाहिए था|