वजन करानें आये वाहनों से लगता था जाम, धर्मकाँटा स्वामी पर एफआईआर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अपनी मनमानी से सड़क सुरक्षा के सभी मानक ताक पर रखकर सड़क पर वाहनों की लम्बी लाइनें लगाकर जाम लगानें वाले धर्मकाँटा स्वामी के खिलाफ कार्यवाही हो गयी| पुलिस नें उसके खिलाफ एफआईआर पंजीकृत कर जाँच शुरू कर दी है|
थाना जहानगंज के ग्राम वाहिदपुर निवासी सूरज सिंह का थाना मऊदरवाजा के ग्राम कुईयांबूट में जय भारत के नाम से धर्मकांटा है| धर्मकाटा पर आनें वाले मालवाहक वाहनों से सड़क पर लम्बा जाम सुबह के समय लगता है| जिससे विद्यालय जानें वाले शिक्षक, छात्र-छात्राओं को ले जानें वाले वाहन, एम्बुलेंस आदि फंस जाती है| जिससे आम जनमानस को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है| जाम की कारण लोग समय पर अपने गन्तब्य पर नही पंहुच पा रहे थे| लिहाजा पुलिस नें मंगलवार को कार्यवाही कर दी| थाना मऊदरवाजा के बघार चौकी इंचार्ज जितेन्द्र सिंह नें धर्मकाटा स्वामी के खिलाफ धारा 188, 283 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है| जाम लगनें से एम्बुलेसं आदि फंस जाती है जिससे मरीजों की जान पर संकट आ जाता है| पूर्व में भी 7 जुलाई को इस मामले में नोटिस दिया जा चुका है| एफआईआर की विवेचना दारोगा सूर्य प्रकाश उपाध्यय को दी गयी है|