दिलीप को मिला अटल स्मृति सम्मान

जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:पूर्व प्रधामनंत्री भारतरत्न अटल विहारी बाजपेयी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित दिल्ली कवि सम्मेलन में काव्यजंलि में जिले से गये दिलीप कश्यप को अटल स्मृति सम्मान से दिया गया| जिससे जिले के साहित्यकारों में हर्ष की लहर है।
दिल्ली के छतरपुर स्थित एमसीडी पार्क में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.अटल विहारी वाजपेयी को उनके जन्म दिवस पर भव्य कवि सम्मेलन कर श्रद्धाजंलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कवि अनित्य नारायण मिश्रा बेबाक रहे| कार्यक्रम का संचालन अंतरंग एक प्रयास संस्था के उत्तर प्रदेश संयोजक आशुतोष मिश्रा कात्यायन ने किया| कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने किया|
फर्रुखाबाद से गये कवि दिलीप कश्यप ने काव्य पाठ किया| राष्ट्रीय कवि बेबाक ने अटल पर कविता पढ़ी और कहा साहित्य संस्कारो की जननी है जहां साहित्य नही वहां संस्कार नही होते हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में छोटी छोटी बातों से युवा लेखको बारीकी से समझया और समीक्षा की।इसी के साथ कवि सम्मेलन में मध्यप्रदेश,उत्तर प्रदेश विहार दिल्ली के कवि शामिल हुए।