बड़ी खबर:आर्मी सूबेदार के पुत्र की गोली लगने से मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:आर्मी सूबेदार के पुत्र की गोली लगने से मौत हो गयी| पिता ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है| घटना की सूचना पर आर्मी के अधिकारी भी आये|
जनपद बरनाला के मेहता निवासी सूबेदार हरनेक सिंह पुत्र गुरमेल सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि उनकी पत्नी कणवीर कौर व मेरे पुत्र 17 वर्षीय हर्षदीप व 12 वर्षीय जसनदीप के साथ फ़तेहगढ़ के रखा बालिका इंटर कालेज के सामने बनखडिया निवासी सूबेदार कैलाश के घर गयी थी| बच्चे नीचे बैठकर चाय-नाश्ता कर रहे थे| उसी दौरान कैलाश के किसी बच्चे ने अलमारी से नमकीन आदि निकाली | तभी अलमारी में रखी उनकी रिबल्वर/पिस्टल नीचे गिर गयी और उससे गोली चल गयी| गोली चलने से गोली गसनदीप के चेहरे पर लग गयी| जिसके बाद परिजन गसनदीप को आर्मी अस्पताल फ़तेहगढ़ लेकर पंहुचे|
जंहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया| घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी रामलखन सरोज, प्रभारी निरीक्षक रजनेश चौहान मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| इसके बाद वह भी आर्मी अस्पताल पंहुचे जंहा मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी| प्रभारी निरीक्षक ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर के हिसाब से कार्यवाही की जायेगी|