प्रभु ईशु के जन्मोत्सव पर पर्यावरण बचाने का संदेश

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:ईशा मसीह के जन्मोत्सव 25 दिसम्बर से पूर्व आयोजित एक कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया|
फतेहगढ़ के रखा बालिका इंटर कालेज में ईशु के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे ईशु के जन्म पर आधारित एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया| इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए एक कार्यक्रम पेश किया| जिसमे पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया|
कार्यक्रम में पंहुचे सपा महानगर अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव का मसीह समाज व विधालय प्रशासन ने सम्मानित किया| डॉ० अनार सिंह यादव,सुबोध यादव,प्रोफेसर केसी यादव,जिला विधालय निरीक्षक कमलेश बाबू,वित्त लेखाधिकारी राजीव मिश्रा,प्रभात यादव,डॉ० नीतू मसीह,रिंकू अग्निहोत्री,शिब्बू यादव,राजेश मसीह आदि लोग रहे|