अपडेट:गोपनीय कार्यालय में तैनात सिपाही की मौत

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:पुलिस लाइन के गोपनीय कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक तबियत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|
जनपद औरैया के ग्राम बमरीपुर निवासी 55 वर्षीय दीवान राजाराम चौधरी पुलिस लाइन में गोपनीय कार्यालय में तैनात थे| वह कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नवदिया निवासी रामवीर सिंह के आवास पर राजाराम किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे| उनके साथ हेडकांस्टेबल रविन्द्र कुमार भी रह रहे थे| रविन्द्र कुमार के अनुसार रविवार को सुबह 6:20 को राजाराम की तबियत बिगड़ी तो उन्होंने दबा खाने के लिए पानी लिया| उसी समय उनकी हालत गम्भीर हो गयी| उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल 108 एम्बुलेंस से लाया गया| जंहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया| माना जा रहा है कि राजाराम की ह्रदय गति रुकने से मौत हुई| सूचना मिलने पर मृतक सिपाही राजाराम चौधरी अपने परिजनों के साथ लोहिया अस्पताल पंहुची| घटना की सूचना पर एएसपी त्रिभुवन सिंह,सीओ सदर रामलखन सरोज,प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक मौके पर आ गये|
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|