हाई-वे पर पुलिस बन बदमाशों ने बाइक सबारों को लूटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)बाइक से जा रहे परिवारिक भाई को बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूट लिया| घटना की सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पंहुचे| लेकिन बदमाशों का पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया| जाँच पड़ताल शुरू कर दी|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिन्दापुर निवासी सचिन पुत्र देवेन्द्र सूरत में नौकरी करता है| बीते दिनों वह अपने घर आया हुआ था| सोमबार तड़के वह अपने परिवारी भाई शिलेन्द्र पुत्र रामोतार के साथ फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन जा रहा था| जब वह इटावा-बरेली हाई-वे पर स्थित कारगिल पेट्रोल पम्प पर से गुजर रहे थे| उसी दौरान आये पिकअप से सबार होकर आये सभी हथियारों से लैस होकर आये और उन्होंने पुलिस वाला बताकर बाइक सबारों को रोंक लिया|
बदमाशों ने तमंचा दोनों के ऊपर तान दिया| उन्होंने सचिन के तीन हजार व शीलेन्द्र के पास से 15 सौ रूपये लूट लिए और उनके जैकेट भी लूट लिये| घटना के बाद बदमाश फरार हो गये| कुछ दूरी पर एक होटल पर पुलिस बैठी थी| दोनों ने पुलिस को बताया| जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया| लेकिन कुछ दूरी पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी| फायरिंग के बाद बदमाश फरार हो गये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया|
प्रभारी निरीक्षक डीबी तिवारी ने बताया की फायरिंग नही हुई है| लूट की घटना को अंजाम दिया गया| मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|