अयोध्या पंहुचे जनपद से आठ सैकड़ा शिव सैनिक

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: राम मंदिर निर्माण को लेकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अपने लाव-लश्कर के साथ शनिवार को अयोध्या आ रहे हैं| पार्टी ने इसके लिए भव्य तैयारी की है| फर्रुखाबाद से भी तकरीबन आठ सौ शिव सेनिकों का जत्था अयोध्या पंहुच गया|
जनपद से शिवसेना कार्यकर्ताओं जत्था जिला प्रमुख आनन्द विक्रम के नेतृत्व में अयोध्या पंहुच गया| उद्धव ठाकरे अयोध्या की जमीन से राम मंदिर निर्माण की हुंकार भरेंगे| वो अयोध्या में पुजारियों और साधु-संतों के साथ बैठक करेंगे| जिला प्रमुख ने बताया की तकरीबन आठ सौ शिव सैनिक फर्रुखाबाद से आये है|

.