सपा और सेकुलर मोर्चा ने मनाया मुलायम का जबाबी जन्मदिन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:जिले में इस बार पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का जवाबी जन्मदिन मनाया गया| एक तरफ समाजवादी पार्टी ने गोष्टी का आयोजन कर केक काटा तो वही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने गोष्टी का आयोजन कर मुलायम के जन्मदिन का केक काटकर बधाई दी|
शहर के आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा पर प्रगति शील समाजवादी पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया| लोहिया स्मारक में ही टेंट लगाकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया| मुलायम के 80 वे जन्मदिन पर केक काटते हुए जिलाध्यक्ष डॉ० जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं। डॉ० जितेंद्र ने भंडारे का आयोजन कर राहगीरों को भोजन भी कराया| इस दौरान पार्टी के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव, विश्वास गुप्ता,सुरेंद्र सिंह गौर, महासचिव प्रदीप यादव, विमल यादव, भानु चतुर्वेदी, संजय राजपूत, संजय यादव, देवेंद्र सिंह यादव,राजपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, दीपक सिंह, अंकुर राजपूत आदि मौजूद रहे|
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया| पहले गोष्टी का आयोजन हुआ| उसके बाद सभी ने मिलकर केक काटा| सपा के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने कहा कि सपा कार्यकर्ता एकजुट हो कर रहे|पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि साधारण परिवार में जन्म लेकर अपने हौसले के दम पर पूरे हिंदुस्तान पर अपना नाम करने वाले मुलायम सिंह यादव से हम सभी को सीख लेने की जरूरत है| पूर्व सांसद चंद्र भूषण सिंह उन्होंने कहा कि निष्ठा व काम के प्रति लगन ने मुलायम सिंह यादव को ऊंचाइयों पर पहुंचाया| बॉर्डर पर शहीद होने वाले सैनिकों के शवों को घर तक पहुंचाने की देन मुलायम सिंह यादव की है| पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये| इस दौरान महासचिव मंदीप यादव,जिला प्रवक्ता पुष्पेंद्र सिंह यादव,अनिल श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, ओम प्रकाश शर्मा, विवेक यादव, विकास गुप्ता आदि रहे|
सपाई खाते दिखे सेकुलर कचौड़ी
समाजवादी पार्टी के कई नेता सेकुलर कचौडी खाते लोहिया प्रतिमा के निकट नजर आये| मीडिया देखकर वह छिपते नजर आये| पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव भी प्रगतिशील सपा (लोहिया) के कार्यक्रम में देखे गये|