राशिफल:देखें कैसा रहेगा आज आपका दिन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

डेस्क:आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष- कार्यस्थल पर सुधार होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय में संतुष्टि रहेगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। थकान महसूस होगी। आलस्य रहेगा।
वृष- तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। बड़ा लाभ हो सकता है। प्रमाद न करें।
मिथुन- विरोध होगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दूसरों के काम में दखल न दें। झंझटों से दूर रहें। विवाद को बढ़ावा न दें। पारिवारिक समस्या तथा चिंता बढ़ सकती है। व्ययसाय से लाभ होगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। जोखिम न उठाएं।
कर्क- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश में जोखिम उठाने का मन बनेगा। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय की वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
सिंह- बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। संपत्ति की खरीदी के प्रयास सफल रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम न उठाएं।
कन्या- यात्रा आनंददायक व मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मनोरंजन पर व्यय होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। सुख के साधनों पर अधिक खर्च होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।
तुला- सिर में चोट व रोग हो सकता है। घर के बड़ों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी सूचना मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। क्लेश होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हानि संभव है। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। धैर्य रखें।
वृश्चिक- मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही मिल सकता है। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आय के नए साधन मिल सकते हैं। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। थकान रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।
धनु- भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। विवाद में न पड़ें। व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। धनार्जन होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
मकर- बेरोजगारी दूर होगी। कोई बड़ा काम होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। जल्दी अचानक लाभ लेने के किसी गलत प्रयास को अंजाम न दें। वाणी पर नियंत्रण रखें। सुख के साधन जुटेंगे। चिंता रहेगी। नौकरी में अधिकार व सम्मान बढ़ सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें।
कुंभ- कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। जल्दबाजी न करें।
मीन- डूबी हुई रकम मिल सकती है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। जोखिम उठाने का मन बनेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। रोजगार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। मतभेद खत्म होंगे। प्रभावशाली व्यक्ति सहयोग करेंगे।